यूएई का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट की मौत (लीड-1)

सउदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक रियाद स्थित सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन के सशस्त्र बलों की जनरल कमान ने बताया कि इस विमान दुर्घटना में यूएई के दो पायलट मारे गए जब तकनीकी खराबी के कारण उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हालांकि इस दुर्घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

पहले की खबरों में यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएम ने यूएई की सेना की अबू धाबी स्थित सर्वोच्च कमान के हवाले से बताया था कि एक सैनिक विमान यमन में लापता हो गया है।

यह विमान यमन में शिया हौती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब देशों के सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन रिस्टोरिंग होप’ में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ था, जिसके बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह अभियान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रपति अब्द राब्बू मंसूर हादी के शासन को दुबारा बहाल करने के लिए चलाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493