गलत जानकारी छापने के लिए कंपनी के खिलाफ शिकायत करेंगे रोनाल्डो

लिस्बन, 15 मार्च (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ‘प्रोटो ग्रुप कंसलटेंसी कंपनी द्वारा उनके बारे में छापी गई गलत जानकारी’ के कारण कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बारे में सोच रहे हैं। कंपनी ने रोनाल्डो के व्यवसायिक सौदों में शमिल होने के संबंध में जानकारी साझा की थी।

रोनाल्डो के आधिकारिक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि कंपनी ने हाल ही में रोनाल्डो का नाम ब्राजील की एक निर्धन बस्ती के अधिग्रहण से जोड़ा था जिसका रोनाल्डो ने खंडन किया है।

कंपनी ने रोनाल्डो का नाम मोंटे कार्लो में प्रसिद्ध मानाको क्षेत्र में एक होटल के सौदे में भी जोड़ा था। साथ ही कंपनी ने न्यूयॉर्क में रोनाल्डो के एक अपार्टमेंट खरीदने और अमेरिकी फिल्म निदेशक मार्टिन स्कोरसेसे द्वारा निर्देशित एक फिल्म में भी रोनाल्डो के काम करने की बात कही थी। इन सभी में शामिल होने से रोनाल्डो ने इनकार किया है।

रोनाल्डो के प्रवक्ता ने कहा कि रोनाल्डो के निजी और पेशेवर जीवन से संबंधित कोई भी जानकारी उनके आधिकारिक सूत्रों से ही जारी की जाएंगी। साथ ही कहा है कि प्रेस इस तरह की गलत जानकारी को फैलाना बंद करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493