आभूषणों पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी वापस हो : केजरीवाल

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। जौहरियों की मांग का समर्थन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को आभूषणों पर उत्पाद शुल्क में की गई बढोतरी को वापस लेना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।

उन्होंने कहा, “मैं इस फैसले का कड़ा विरोध करता हूं और केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग करता हूं।”

इससे पहले जौहरियों के प्रतिनिधिमंडल ने केजरीवाल से मुलाकात कर आभूषणों पर उत्पाद शुल्क में एक फीसदी की बढ़ोतरी को वापस करवाने में मदद की मांग की थी।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493