श्रीनगर : बैंक गार्ड की गोली मारकर हत्या!

श्रीनगर , 17 मार्च (आईएएनएस)। यहां के हवल इलाके में गुरुवार को एक एटीएम पर तैनात सहयोगी गार्ड ने दूसरे साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर हत्या की गई।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, “बैंक गार्ड की पहचान मोहम्मद अल्ताफ के रूप में की गई है, आज (गुरुवार) को हवल इलाके में एटीएम पर तैनात सहयोगी गार्ड ने दूसरे साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। मोहम्मद अल्ताफ की छाती में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।”

अधिकारी ने कहा, “बंदूक चलाने वाले गार्ड की पहचान जावेद अहमद के रूप में की गई है। घटना की जांच के क्रम में पूछताछ की जा रही है कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर हत्या की गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493