जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर दुर्घटना में 5 मरे (लीड-1)

जम्मू, 17 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू के रामबन जिले में गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में कहा कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर गांगरू में एक टैक्सी गहरे खड्डे में गिरने के बाद नदी में जा गिरी। घटना वाहन पर चालक का नियंत्रण खोने से घटी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “टैक्सी कश्मीर घाटी से जम्मू से आ रही थी। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493