मप्र : हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को 5 अंक का बोनस

भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा हाईस्कूल परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में सभी परीक्षार्थियों को पांच अंक बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। यह निर्णय मंडल ने परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान मानचित्र उपलब्ध न करा पाने के चलते लिया है।

माशिमं की हाईस्कूल परीक्षा के तहत शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। इस प्रश्नपत्र के प्रश्न क्रमांक 18 में पूछे गए सवाल के जवाब के लिए मानचित्र दिया जाना आवश्यक था, मगर मंडल की ओर से सभी केंद्रों के परीक्षार्थियों को मानचित्र उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस मामले ने तूल पकड़ और मंडल को बोनस अंक का फैसला करना पड़ा।

माशिमं के जनसंपर्क अधिकारी एस.के. चौरसिया ने मंडल के फैसले की जानकारी देते हुए बताया है कि इस विषय के सभी परीक्षार्थियों को पांच अंक का बोनस दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493