ईरान के राष्ट्रपति पाकिस्तान की यात्रा करेंगे

इस्लामाबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत के लिए 25-26 मार्च को पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। यह जानकारी बुधवार को हुई आधिकारिक घोषणा से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति के रूप में रूहानी की यह पकिस्तान की पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूहानी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा जिसमें मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार जगत के लोग भी होंगे।

रूहानी इस्लमाबाद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ बैठकें करेंगे।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। खासतौर पर ईरान पर से प्रतिबंध हटने के बाद से आर्थिक सहयोग के नए मार्ग प्रशस्त हुए हैं।”

यह भी कहा गया है कि क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के परस्पर हितों के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मई 2014 और इस साल जनवरी में पाकिस्तान की यात्रा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493