भगत सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए : सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 23 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद भगत सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री बादल ने शहीद-ए-आजम को भारत रत्न देने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे इसके लिए केंद्र सरकार को शीघ्र पत्र लिखेंगे।

यहां से 80 किलोमीटर दूर स्थित शहीद भगत सिंह के ननिहाल खटकर कलां गांव में आयोजित उनके शहादत दिवस पर बादल ने शहीद-ए-आजम को भारत रत्न देने की मांग की।

खटकर कलां गांव जालंधर-चंडीगढ़ राज मार्ग पर स्थित है, जहां शहीद भगत सिंह ने अपने जीवनकाल का कुछ वर्ष गुजारा था।

गांव में उनके नाना के घर को स्मारक का रूप देकर भगत सिंह की याद में संग्रहालय बना दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493