पीडीपी ने नहीं रखी है कोई विशेष मांग : भाजपा

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) ने जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन के लिए कोई विशेष मांग नहीं रखी है।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) ने जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन के लिए कोई विशेष मांग नहीं रखी है।

भाजपा की यह प्रतिक्रिया पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यहां हुई मुलाकात के बाद सामने आई है जिसमें महबूबा ने मुलाकात को सकारात्मक बताया था।

इस मुलाकात से भाजपा और पीडीपी के बीच का गठबंधन एक बार फिर पटरी पर लौटती दिख रही है।

भाजपा के महासचिव ने बताया, “महबूबा जी प्रधानमंत्री से मिलना चाहती थी और प्रधानमंत्री ने उन्हें सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने महबूबा जी से अपनी पार्टी के नेताओं से मंत्रणा कर सरकार गठन की कार्रवाई आगे बढ़ाने को कहा।”

माधव ने कहा, “पीडीपी की तरफ से कोई विशेष मांग नहीं रखी गई है। पीडीपी की विधायक दल की बैठक कल (गुरुवार) होनेवाली है और उसके बाद हम अगला कदम उठाएंगे।”

उन्होंने दोहराया कि भाजपा को पीडीपी के साथ दिवगंत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद से किए गए समझौते के आधार पर सरकार बनाने में कोई समस्या नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493