सऊदी इमाम भारत में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

लखनऊ, 25 मार्च (आईएएनएस)। सऊदी अरब स्थित पवित्र काबा शरीफ की अल हरम मस्जिद के इमाम शेख सालेह बिन मुहम्मद अल तलीब अगले सप्ताह भारत में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। यह जानकारी इस्लामिक सेमिनरी ने दी है।

इस्लामिक सेमिनरी दारुल उलूम नदवातुल उलेमा के अधिकारी ने कहा, “दो अप्रैल को ‘इस्लाम और शांति’ विषय पर शहर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रख्यात इमाम भाग लेंगे।” इस इस्लामिक सेमिनरी को नदवा के नाम से भी जाना जाता है।

सम्मेलन का आयोजन एक अन्य इस्लामिक सेमिनरी दारुल उलूम निजामिया फरंगी महाल कर रहा है।

सऊदी अरब से लखनऊ आने के तुरंत बाद सऊदी इमाम ऐश बाग स्थित ईदगाह में शाम की नमाज का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वह सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे।

आयोजकों ने कहा कि सम्मेलन में देश भर के मौलाना भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता नदवा के उलेमा और अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी करेंगे।

उन्होंने कहा कि करीब पांच लाख लोग सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493