बिहार : महिला ने पति पर मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगाया

बेगूसराय, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में डेढ़ साल के एक बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसकी मां ने बच्चे के पिता पर ही जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, चक्का गांव निवासी विपिन कुमार सिंह की पत्नी खुशबू कुमारी ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को उसके पति ने उसके डेढ़ साल के बेटे वीरो को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि नावाकोठी थाना में खुशबू के बयान के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में खुशबू ने अपने पति, सास, ससुर तथा ननद पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है और कहा है कि उसे व उसके बच्चे को जहर देकर मारने की धमकी दी जाती रही है।

मृत बच्चे के पिता ने हालांकि आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493