मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग ने अपने पायलट पति के सकुशल स्वदेश लौटने पर राहत की सांस ली है। वह बेल्जियम की राजधानी में हाल ही में हुए बम विस्फोटों के बाद ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर फंस गए थे।

गुल पनाग के पति कैप्टन जी.एस. अटारी जेट एयरवेज की दो उड़ानों में से एक के चालक दल के सदस्यों में शामिल थे। इस उड़ान के 22 मार्च को भारत से ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर उतरने के थोड़े ही देर बाद वहां और एक मेट्रो रेल स्टेशन पर दोहरे बम विस्फोट हुए थे।
पनाग ने अपने पति के लौटने की खबर ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फालोवरों के साथ साझा की है।
उन्होंने लिखा, “वह वापस आ गए हैं। ईश्वर के आभारी हैं।”
विस्फोट वाले दिन गुल पनाग ने साझा किया था कि उनके पति जेट एयरवेज के विमान पर सवार थे। पनाग ने आईएएनएस को भेजे एक टेक्स्ट संदेश में कहा था, “उनकी (मेरे पति) उड़ान के चालक दल के सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं। मुझे उनसे जो भी ताजा जानकारी उनसे मिली है, मैंने उसे ट्विटर पर साझा किया है, ताकि चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के परिजनों को भी इस बारे में जानकारी मिल सके।”
इस आतंकी हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath