सुरेंद्र का पुत्र अंशु घर से साइकिल लेकर सड़क पर निकला। थोड़ी दूर जाते ही रास्ते में तेलगुड़वा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार में ट्रक ने बच्चे को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की बच्चा कुछ दूर जाकर गिरा और छटपटाने लगा। यह देख सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर बच्चे को तुरंत चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन उसे बचाया न जा सका।
dharmpath.com dharmpath