सेतु भारतम् में छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे ओवरब्रिज शामिल

रायपुर, 27 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेतु भारतम् योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सुगम यातायात के लिए राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

रायपुर, 27 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेतु भारतम् योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सुगम यातायात के लिए राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एक अप्रैल से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए घोषित बजट में राष्ट्रीय राजमार्गो पर आने वाले रेलवे लेबल क्रॉसिंगों, पुराने तथा संकीर्ण पुलों के पुनर्निमाण के लिए पांच रेलवे ओवरब्रिजों के प्रस्ताव सेतु भारतम् योजना में शामिल किए गए हैं। इनमें से दो ओव्हर ब्रिजों का निर्माण मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर के बीच और दो अन्य ओवरब्रिजों का निर्माण महासमुंद-खरियार रोड (ओड़िशा) मार्ग पर तथा एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण बस्तर जिले के ग्राम केशलूर में किया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के नए बजट में विभाग के सामान्य क्षेत्र के मद में चार रेलवे ओवरब्रिजों और चार रेलवे अंडरब्रिजों के निर्माण के लिए कुल 13 करोड़ 16 लाख रुपये का प्रावधान किया है। इन सभी आठ ब्रिजों के निर्माण में 54 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत आएगी।

इसमें से चार रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण 36 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से और चार अंडरब्रिजों का निर्माण 18 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

रायगढ़-डोंगरगढ़ रेल मार्ग पर 41 रेलवे क्रॉसिंगों पर भी ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण के लिए सर्वेक्षण कराने की घोषणा की गई है। सर्वेक्षण में एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत आएगी।

मूणत ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप चार ओवरब्रिजों का निर्माण हावड़ा-मुंबई मार्ग पर भिलाई-3 के समीप सिरसा पाटन गेट, रायपुर-विशाखापटनम रेलमार्ग पर लेवल क्रॉसिंग (डीआरएम ऑफिस के समीप), रायपुर शहर के नजदीक ग्राम कचना और स्थानीय रेलवे जंक्शन के नजदीक तेलघानी नाका में किया जाएगा।

अंडरब्रिजों का निर्माण रायपुर-विशाखापटनम रेलमार्ग पर मोवा के समीप रेलवे क्रॉसिंग, सरस्वतीनगर-सरोना रेलवे स्टेशन के बीच आमानाका के समीप, दुर्ग शहर में हावड़ा-मुंबई रेल लाइन (रायपुर नाका) और रायपुर शहर में उरकुरा-सरोना बाइपास रेल लाइन की क्रॉसिंग पर किया जाएगा।

मूणत ने बताया कि राज्य में आठ रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण प्रगति पर है। इनके अलावा दो और रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण रायपुर शहर में शंकर नगर के पास रायपुर-टिटलागढ़ रेलमार्ग पर 61 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से और दुर्ग-दल्लीराजहरा रेलमार्ग पर मरौदा रेलवे क्रॉसिंग पर 33 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493