पारसेकर ने रक्षा कंपनियों को गोवा आमंत्रित किया

पणजी, 28 मार्च (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सोमवार को रक्षा उपकरण विनिर्माताओं को गोवा में इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

पारसेकर ने दक्षिण गोवा के नकेरी में 9वें डिफेंस एक्सपो 2016 के उद्घाटन समारोह में कहा, “मैं देश और दुनियाभर की रक्षा विनिर्माण कंपनियों को मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत गोवा में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

पारसेकर ने कहा, “गोवा देश में सबसे तेजी से विकास करने वाला और औद्योगिक रूप से अग्रणी राज्य है। राज्य में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र की कई सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की रक्षा विनिर्माण कंपनियां मौजूद हैं।”

सरल लाइसेंस प्रक्रिया का वादा करते हुए पारसेकर ने कहा, “उनकी सरकार ने निवेश संवर्धन बोर्ड बनाकर व्यापार की सुविधा सुनिश्चित की है। बोर्ड उद्योग के संचालन के लिए सभी मंजूरियों और लाइसेंस के लिए एकल खिड़की के तौर पर काम करता है।”

उन्होंने कहा कि गोवा देश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जो पर्यटकों को तरोताजा होने में मदद करता है।

उन्होंने कहा, “मेक इन इंडिया को रेजूवनेट इन गोवा से जोड़ना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493