बिहार : किन्नर कल्याण बोर्ड गठित होगा

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने किन्नरों के कल्याण के लिए एक बोर्ड गठित करने का फैसला किया है।

बिहार विधानसभा में मंगलवार को जनता दल (युनाइटेड) के विधायक श्याम रजक के एक प्रश्न के उत्तर में राज्य की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने कहा, “बिहार सरकार ने किन्नरों के कल्याण के लिए एक बोर्ड गठित करने का फैसला किया है। लिंग परिवर्तन कराने वाले किन्नरों को सरकार धनराशि भी देगी।”

उन्होंने कहा कि सरकार किन्नरों के कल्याण और उनके विकास के लिए प्रयासरत है।

विधानसभा में जद (यू) विधायक श्याम रजक ने किन्नरों की समस्याओं को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया। रजक ने सरकार से जानना चाहा कि सरकार किन्नरों के कल्याण के लिए क्या कर रही है। इसके जबाव में मंत्री ने विधानसभा में घोषणा की।

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने पिछले साल किन्नरों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता देते हुए राज्य की पिछड़ी जाति की अनुसूचि शामिल किया था।

अधिकारियों के अनुसार, किन्नरों को सरकारी नौकरी में भी आरक्षण देने का फैसला किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493