राजनाथ ने कोलकाता फ्लाईओवर हादसे पर शोक जताया

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कोलकाता फ्लाईओवर हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया।

राजनाथ ने ट़्िवटर पर लिखा, “यह जानकर गहरा दुख हुआ कि कोलकाता हादसे में कई अमूल्य जिंदगियां समाप्त हो गईं। मृतकों के परिवारों के साथ मेरी दिली संवेदनाएं हैं।”

गृह मंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा, “टीम निश्चित ही वहां पहुंच गई होगी। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं अपनी दिली संवेदना प्रकट करता हूं।”

कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर जाने के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493