देश की सबसे तेज रफ्तार रेलगाड़ी दौड़ने को तैयार

आगरा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की सबसे तेज गति की रेलगाड़ी ‘गतिमान एक्सप्रेस’ मंगलवार को दौड़ने के लिए तैयार है। यह भारतीय रेल के इतिहास में एक नया अध्याय होगा।

मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, गतिमान एक्सप्रेस का उद्घाटन पांच अप्रैल को होगा और यह दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट के बीच चलेगी।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु सुबह 10 बजे अपने कार्यालय से रिमोट कंट्रोल के जरिए इसका उद्घाटन करेंगे।

यह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 8.10 बजे चलेगी और सुबह 9.50 बजे यह आगरा कैंट पहुंचेगी। निजामुद्दीन से आगरा का सफर 100 मिनट में पूरा होगा।

रेलगाड़ी में 12 वातानुकूलित डिब्बे हैं और इसके हर डिब्बे में परिचारिकाएं होंगी। साथ ही यह मुफ्त वाईफाई, ऑटोमेटिक दरवाजे और आरामदायक यात्रा के लिए कई अन्य सुविधाओं से लैस है।

इस रेलगाड़ी का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से अधिक होगा और यह शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में अन्य सभी दिन चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493