बंगाल चुनाव के प्रथम चरण का प्रचार थमा

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार शनिवार को थम गया। प्रथम चरण में राज्य के पश्चिमी हिस्से के तीन जिलों की 18 सीटों के लिए मतदान होगा।

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार शनिवार को थम गया। प्रथम चरण में राज्य के पश्चिमी हिस्से के तीन जिलों की 18 सीटों के लिए मतदान होगा।

पुरुलिया की नौ, बंकु़रा की तीन और पश्चिमी मिदनापुर की छह सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इनमें से नक्सल प्रभावित मानी जाने वाली 13 सीटों पर मतदान प्रक्रिया दो घंटे पूर्व चार बजे ही समाप्त हो जाएगी।

इन सीटों पर प्रचार चार बजे समाप्त हो गया और शेष पांच सीटों पर छह बजे।

तृणमूल कांग्रेस, वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित मैदान में उतरी सभी पार्टियों के 133 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 40 लाख मतदाता करेंगे।

प्रमुख उम्मीदवारों में राज्य मंत्री तृणमूल के सुकुमार हंसदा और पूर्व सांसद मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पुलिन बिहारी बस्की भी शामिल हैं। कुल 21 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी और माकपा के राज्य सचिव सूर्य कांत मिश्रा ने प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। इसी बीच नारदा स्टिंग ऑपरेशन और कोलकाता फ्लाईओवर हादसे के मुद्दों को सबसे अधिक उठाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493