नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को कोलकाता में फ्लाईओवर गिर जाने के कारणों की स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच की मांग की। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को कोलकाता में फ्लाईओवर गिर जाने के कारणों की स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच की मांग की। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान जारी कर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने की वजह से लोगों की जान जाने और घायल होने पर गहरा दुख जताया।
पार्टी की ओर से कहा गया है कि पार्टी और उसके संगठन पीड़ितों को राहत मुहैया कराने में सक्रियता से लगे हुए हैं। घायलों और अस्पताल में पड़े लोगों को ताजा खून मुहैया कराने के लिए एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया था।
यह भी कहा गया है कि मीडिया में अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और इस फ्लाईओवर के निर्माण के विभिन्न कामों के लिए लगाए गए छोटे ठेकेदारों के बीच संबंध है।
बयान में कहा गया है, “अब यह अपरिहार्य हो गया है कि इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक समयबद्ध उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच हो। कौन दोषी है इसकी जांच कर उस पर दोष तय कराना और उसके आधार पर दोषी को दंड देना जरूरी है।
पार्टी ने कहा कि एक स्वतंत्र जांच समिति के माध्यम से तत्काल इसकी जांच होनी चाहिए।
हैदराबाद स्थित संयुक्त उपक्रम कंपनी आईवीआरसीएल इंफ्रास्ट्रक्चर जो इस फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण कार्य करा रही थी, उसके तीन अधिकारियों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस भीषण दुर्घटना की जांच के लिए 23 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath