भोपाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह हल्की बदली छाने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान गर्मी के जोर पकड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादलों की मौजूदगी से नमी बढ़ी है, जिसने उमस बढ़ा दी है। आगामी 24 घंटों के दौरान गर्मी का असर बढ़ सकता है।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर में 22.4 डिग्री, ग्वालियर में 22 डिग्री और जबलपुर में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री, इंदौर में 38.4 डिग्री, ग्वालियर में 39.3 डिग्री और जबलपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath