दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसकी उम्र 28 साल के आसपास बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 9.16 बजे रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर हुई।

पुलिस उपायुक्त (दिल्ली मेट्रो) जितेंद्र मणि ने आईएएनएस से कहा, “मृतक की पहचान अभी नहीं की जा सकी है, क्योंकि हमें उसके पास से कोई पहचान-पत्र नहीं मिला। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।”

मणि ने कहा कि युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वह रिठाला की ओर आ रही मेट्रो ट्रेन के सामने ट्रैक पर कूद गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493