छग : गांवों-शहरों का औचक दौरा करेंगे मुख्यमंत्री

सिंह इस अभियान के तहत प्रदेश के गांवों और शहरों का आकस्मिक दौरा करेंगे और वहां संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति तथा जमीनी स्थिति को देखेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री, मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान जिलों का भ्रमण और आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। मंत्रीगण भी जिलों में योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री लोक सुराज अभियान के तहत अपने भ्रमण के दौरान किसी एक जिले में आसपास के दो-तीन जिलों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने जिला कलेक्टरों से कहा, “मेरी और प्रदेश सरकार के मंत्रियों की बैठकों में क्षेत्रीय सांसदों, संसदीय सचिवों और विधायकों को भी आमंत्रित किया जाए।”

डॉ. सिंह कुछ स्थानों पर जनदर्शन और संवाददाता सम्मेलन भी करेंगे। वह जिन स्थानों पर रात्रि विश्राम करेंगे, वहां के प्रमुख नागरिकों, समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों और स्थानीय छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोक सुराज अभियान के लिए जिला कलेक्टरों की भूमिका मुख्य संयोजक जैसी होगी, जो विभिन्न विभागों के साथ तालमेल बैठाकर अभियान की सफलता सुनिश्चित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493