बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश ने लालू से मुलाकात की

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी लागू करने के फैसले के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की। ये दोनों नेता करीब एक घंटे तक साथ रहे।

जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश बुधवार दोपहर सकरुलर रोड स्थित लालू प्रसाद के आवास पहुंचे। यहां करीब एक घंटे बंद कमरे में उन्होंने राजद अध्यक्ष से चर्चा की।

दोनों ओर से हालांकि इस मुलाकात के बारे में कोई औपचारिक ब्योरा पत्रकारों को नहीं दिया गया।

राजद सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष के बीच राज्य में पूर्ण शराबबंदी तथा आने वाले समय में अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा सरकार के अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी चर्चा हुई। इस बातचीत में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रशांत किशोर भी शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने मंगलवार से राज्य में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493