अब सेहत पर नजर रखेगा नया एप ‘अपोलो जियो’

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। रोजाना के जीवन में अपनी सेहत की खबर न रखने वालों के लिए जियो ने ‘अपोलो लाइफ’ के साथ मिलकर यहां ‘अपोलो जियो’ लांच किया। इस एप की मदद से लोग विश्व भर के विशेषज्ञों, चिकित्सकों से अपनी सेहत से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

विश्वविख्यात चिकित्सक, लेखक और उद्यमी तथा प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ पूनाचा मकैयाह द्वारा स्थापित कंपनी जियो का यह एप अपने कार्य में व्यस्त रहने वाले लोगों को मोबाइल पर उनकी जीवनशैली और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने वाली सामग्री मुहैया कराता है, ताकि वह किसी भी परिस्थिति में अपनी सेहत का ध्यान रखने में सक्षम हो सकें।

‘अपोलो जियो’ के ब्रांड एम्बेसेडर और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता राम चरण ने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सेहत का ध्यान रखना और स्वस्थ रहना बहुत महžवपूर्ण है। हम अक्सर खुद को तनावग्रस्त और थका हुआ महसूस करते हैं और यह एप तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहे इन मुद्दों को हल करने में सहायता करेगा।”

‘चोपड़ा फाउंडेशन’ के चेयरमैन और जियो के प्रबंधन निदेशक तथा सह-संस्थापक डॉ. दीपक चोपड़ा ने कहा, “अच्छे स्वास्थ्य का भविष्य इस बात से जुड़ा हुआ है कि हर दिन का अनुभव कैसे हमारे जीवविज्ञान को प्रभावित करता है। ‘अपोलो जियो’ के साथ हम एक ऐसा तंत्र तैयार करेंगे, जो लोगों को आसानी से पुरानी बीमारी के उपचार और रोकथाम में भाग लेने में सहायता करेगा। यह निजी बदलाव और स्वस्थ रहने की कुंजी है।”

अपोलो अस्पताल समूह के चेयरमैन डा. प्रताप सी. रेड्डी ने कहा, “हम स्वास्थ्य को समय पर पहुंच मुहैया कराने और लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के मामले में जानकार विकल्प का चुनाव करना संभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493