उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि होने की सम्भावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज पछुआ हवाएं चलेंगी और गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

बनारस का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, गोरखपुर का 25.6 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493