सम-विषम योजना तिकड़म : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता और वकील प्रशांत भूषण ने शुक्रवार को प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार की यातायात संबंधी सम-विषम योजना को एक तिकड़म करार दिया।

आम आदमी पार्टी (आप) पूर्व सदस्य और कभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबियों में से एक कहे जाने वाले प्रशांत ने कहा कि प्रदूषण से बचने के लिए नागरिक कई बेहतर सुझाव दे सकते हैं।

प्रशांत ने अपने ट्विटर पर साझा किया, “प्रदूषण से निपटने के लिए नागरिक सम-विषम योजना जैसे तिकड़म से बेहतर सुझाव दे सकते हैं।”

दिल्ली सरकारी की सम-विषम यातायात योजना का दूसरा चरण राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसका उद्देश्य प्रदूषण के स्तर को घटाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493