नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बी.आर अम्बेडकर की 62वीं पुण्यतिथि पर इस साल 6 से 8 दिसंबर तक दलित साहित्य महोत्सव का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजकों ने शुक्रवार को दी।
दलित साहित्य महोत्सव योजना बोर्ड ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “दलित साहित्य को बढ़वा देने के लिए दलित साहित्य महोत्सव एक अनोखी कल्पना है। यह बिना लाभ की सालाना साहित्यिक पहल है।”
विज्ञप्ति के अनुसार दलित साहित्य चाहे मैखिक हो या लिखित, सदियों से भारतीय साहित्यिक परंपरा का जीवंत और अभिन्न अंग रहा है।
विज्ञप्ति के अनुसार दलित साहित्य महोत्सव दलित संस्कृति, कलाओं, व्यंजनों और फिल्मों के लिए मंच प्रदान करेगा।
विज्ञप्ति में कहा गया, “अनेक दलित और गैर दलित लेखक हैं जिन्होंने दलित साहित्य को समृद्ध बनाया है और कला के इस प्रारूप के प्रति प्रतिबद्ध हैं। दलित साहित्य विरोध या जागरूकता आन्दोलन है जिसके विषय विविध और समसामयिक हैं।”
dharmpath.com dharmpath