जद (यू) ने सांसद सहनी से मांगा स्पष्टीकरण

पटना, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य अनिल सहनी के खिलाफ अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) में कथित धांधली पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मुकदमा चलाने की अनुमति मिल जाने के बाद साहनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जद (यू) ने सांसद सहनी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

पार्टी के महासचिव क़े सी़ त्यागी ने शनिवार को बताया, “सहनी पर लगे आरोप को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। पार्टी ने सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे सात दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।”

जद (यू) सूत्रों के अनुसार, पार्टी सांसद के खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक कारवाई करने से पहले उनका पक्ष जानना चाहती है।

राज्यसभा सभापति व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सहनी पर एलटीसी में कथित घपले के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति सीबीआई को दे दी है।

यह मामला फर्जी बोर्डिग पास व बिलों के आधार पर सांसद द्वारा राज्यसभा सचिवालय से भुगतान लिए जाने का है। सहनी ने हालांकि घपले के आरोप को निराधार बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493