बलिया में बालक की बलि देने की कोशिश!

इलाके के थानाध्यक्ष ने हालांकि इस घटना को सिरे से खारिज कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मनियर कस्बे के एक गुप्ता परिवार के घर तीन तांत्रिक पहुंचे। उन्होंने गुप्ता परिवार से कहा, “आपके घर की जमीन में धन छिपा है, उसे हम बाहर निकाल देंगे। इसके लिए आपको अनुष्ठान कराना होगा।”

पड़ोस के एक गुप्ता परिवार के आठ वर्षीय बालक को चाहरदीवारी से घिरे बागीचे में ले जाकर तांत्रिक अनुष्ठान कराने लगे। इसी बीच एक तांत्रिक आम का पत्ता तोड़ने गया। तब तक किसी ने बालक को इशारा किया तो वह भाग निकला।

बालक के शरीर पर इत्र का छिड़काव किया गया था। बालक ने घर पहुंचकर पूरी बात परिजनों को बताई। बालक के पिता उसे लेकर थाने पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक तांत्रिक फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस उस गुप्ता परिवार को थाने ले गई और पूछताछ करके छोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493