उप्र के पूर्वाचल में ओवैसी का रोड 23 अप्रैल से

हैदराबाद से सांसद ओवैसी 23 अप्रैल को उतरौला और सिद्धार्थनगर में एक दर्जन स्थानों पर लोगों से संपर्क करेंगे। इसके बाद 24 अप्रैल को वह गोरखपुर व आजमगढ़ रहेंगे।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बैरिस्टर ओवैसी 23 अप्रैल को लखनऊ से चलकर 12.30 बजे उतरौला में रोड शो करेंगे। इस दौरान वह उतरौला चौराहे पर रुककर जनता से बातचीत करेंगे।

इसके बाद 1.20 बजे सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज, 1.40 बजे इटवा, दो बजे झकहिया, 2.25 बजे ढेबरुआ, 2.40 बजे तुलसियापुर 3 बजे गणेशपुर, 3.30 बजे शोहरतगढ़, 3.45 बजे सर्नइ, फिर बांसी और महदसवल होते हुए गोरखपुर चले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493