उप्र : 30 आईएएस व 50 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए शासन ने गुरुवार को 30 आईएएस और 50 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में बेसिक शिक्षा सचिव अशीष गोयल को भी हटा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक की जम्मेदारी सुधेश कुमार ओझा को दी गई है। यह पद तत्कालीन सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन को गोंडा का जिलाधिकारी बना दिए जाने के कारण काफी समय से खाली था।

जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें संजीव सिंह मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उन्नाव, यशू रुस्तगी सीडीओ गोंडा, जसजीत कौर सीडीओ बुलंदशहर और इंदुमती सीडीओ फतेहपुर बनाई गई हैं।

अमित बंसल सीडीओ लखीमपुर खीरी, प्रशांत शर्मा सीडीओ लखनऊ, अरुण कुमार सीडीओ कानपुर नगर बने हैं। इसी तरह से अंकित अग्रवाल सीडीओ मुजफ्फरनगर, मन्नान अख्तर सीडीओ गोरखपुर और परवीन लक्षकार को सीडीओ ललितपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

मनमोहन चौधरी को सीईओ खादी बोर्ड, रामकेवल विशेष सचिव को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) शाखा, दीपक मीणा सीडीओ सहारनपुर, उज्‍जवल कुमार उऊड को मैनपुरी, अरविंद कुमार सिंह निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य विभाग, वेदपति मिश्रा विशेष सचिव ग्राम्य विकास बनाए गए हैं।

विजय बहादुर सिंह निदेशक समाज कल्याण, भवानी सिंह खगरौत विशेष सचिव पर्यावरण, गोविंद राजू एनएस विशेष सचिव उच्च शिक्षा, मरक डेय शाही विशेष सचिव एपीसी शाखा और आशीष गोयल को कमिश्नर खाद्य सुरक्षा की कमान दी गई है।

वहीं अजय कुमार सिंह सचिव बेसिक शिक्षा, गौरी शंकर प्रियदर्शी एसपीडी यूपी और मुरली मनोहर लाल को कमिश्नर देवीपाटन की जिम्मेदारी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493