आरटीआई कार्यकर्ता मुहम्मद खालिद जीलानी ने तीन बिंदुओं पर राज्यसभा सचिवालय के मुख्य जनसूचना अधिकारी से सूचनाएं मुहैया कराने को पत्र भेजा था। इस पर निदेशक व केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी अरुण शर्मा ने जवाब भेजा है।
बताया गया है कि विजय माल्या ने राज्यसभा सदस्य रहते सचिवालय से हवाईयात्रा भत्ते का दावा किया तथा अन्य लाभ और भत्ते भी लिए।
सहायक निदेशक की ओर से दिए गए ब्योरे के मुताबिक, माल्या ने वेतन के तौर पर हर महीने 50 हजार रुपये, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता के लिए एक अगस्त, 2010 से 30 सितंबर, 2010 तक बीस हजार रुपये, उसके बाद यही भत्ता हर महीने 45 हजार रुपये के रूप में लिया।
माल्या ने कार्यालय भत्ता के लिए जुलाई से सितंबर, 2010 तक 6000 रुपये प्रति माह और फिर 15 हजार रुपये प्रति माह लिया। इसके अलावा टेलीफोन पर 1 लाख 73 हजार 271 रुपये की बात मुफ्त में की।
dharmpath.com dharmpath