तृणमूल उम्मीदवार माकपा अभिकर्ता की पिटाई का निर्देश देते कैमरे में कैद

कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सोनाली गुहा को किसी को फोन पर यह निर्देश देते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया है कि माकपा अभिकर्ता को पीटो और बूथ से भगा दो। यह वीडियो टीवी चैनल पर प्रसारित होने के बाद गुहा शनिवार को विवाद में फंस गईं हैं।

सोनाली गुहा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सतगछिया क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते हुए मशीन में खराबी की शिकायत की थी।

गुहा ने कहा, “यहां एक घंटे से अधिक समय से ईवीएम खराब है। इसके चलते मतदान रुका हुआ है। लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।”

गुहा ने अपने पार्टी सहयोगियों के साथ धरने पर बैठ कर चुनाव आयोग की अकर्मण्यता का विरोध किया।

इसके थोड़ी देर बाद किसी से मोबाइल फोन पर बात करते हुए गुहा को समाचार टीवी चैनल पर दिखाया गया, जिसमें वह कह रही है, “माकपा एजेंट को पीटो और बूथ से भगा दो। उसने ईवीएम के साथ कुछ कर दिया है।”

माकपा और कांग्रेस ने गुहा की टिप्पणी की निंदा की और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

सोनाली गुहा निवर्तमान विधानसभा की उपाध्यक्ष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493