बिहार में आंशिक बदली छाई

पटना, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के उपनिदेशक आर.के.के. गिरी ने बताया कि झारखंड पर बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को पूरी तरह खत्म हो जाएगा और शनिवार से बिहार में मौसम फिर से करवट लेगा।

राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, भागलपुर में 22.2 डिग्री तथा गया में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 36़1 डिग्री, पूर्णिया में 34.3 डिग्री और गया में 37़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493