हिमाचल में जारी है खुशनुमा मौसम

शिमला, 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर भारत के मैदानी इलाके जहां एक ओर गर्मी की मार झेल रहे हैं, वहीं शनिवार को हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में मौसम खुशनुमा बना रहा।

राज्य के कई इलाकों में बारिश भी हुई और अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

समुद्र तल से 2,130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के कर्मचारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है।”

किन्नौर जिले के कल्पा कस्बे में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 27.8 डिग्री, नाहन में 32.6 डिग्री और ऊना में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कसौली और जोगिंदरनगर कस्बों में 21 मिलीमीटर बारिश हुई। धर्मशाला में भी हल्की बारिश देखी गई।

दिल्ली से हिमाचल प्रदेश घूमने आए एक पर्यटक अभिषेक यादव ने बताया, “मैदानी इलाकों की गर्मी से शिमला के खुशनुमा माहौल में राहत मिल रही है।”

मौसम विभाग ने कहा कि शिमला, नारकंडा, कुफ्री, कसौली, मनाली, पालमपुर, चम्बा और डलहौजी जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में नौ मई को बारिश होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493