झांसी, 8 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के झांसी में रेलगाड़ी से बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रही कस्टम इंस्पेक्टर की बहन का पर्स चोरी हो गया। पर्स में लाखों रुपये की कीमत के आभूषण और नकदी रखे हुए थे।

पीड़ित महिला झांसी जीआरपी के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जबलपुर से ग्वालियर के लिए रेलगाड़ी 12189 महाकौशल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 की सीट पर जबलपुर अक्षरताल के निवासी अनिल साहू की पत्नी रंजना अपने बच्चों और भाई राधेश्याम साहू के साथ यात्रा कर रही थी।
रेलगाड़ी जबलपुर से झांसी के लिए आ रही थी। इसी दौरान महोबा और झांसी के बीच अचानक उसका बैग गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका बैग नहीं मिला।
झांसी पहुंचने पर राधेश्याम साहू ने झांसी जीआरपी से शिकायत करते हुए बताया कि वह ग्वालियर कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर है। उसकी बहन रंजना का पति जबलपुर सेना में है।
राधेश्याम साहू ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में उसकी बहन रंजना अपने बच्चों के साथ रेलगाड़ी से ग्वालियर आ रही थी। इसी दौरान चोर उसका बैग लेकर फरार हो गए, जिसमें लाखों रुपये की कीमत के सोने के आभूषण और 7000 रुपये नकद रखे हुए थे।
dharmpath.com dharmpath