इंटीरियर लाइफस्टाइल अवार्ड 2016 के प्रथम राउंड की घोषणा

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। इंटीरियर लाइफस्टाइल अवार्ड 2016 के प्रथम राउंड के फाइनलिस्ट के रूप में इंटीरियर डिकोर व होम फर्नीशिंग के क्षेत्र में दिल्ली की आकृति कुमार, बॉबी अग्रवाल, आरती अग्रवाल व रितु शर्मा तथा उत्तर प्रदेश की गजल व नायनिका व मुंबई की अवनी सेजपाल, अनुज कोठारी चुनी गई हैं।

मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया और गिल्ड ऑफ डिजाइन व ऑर्टिस्ट द्वारा इंटीरियर लाइफस्टाइल अवार्ड 2016 के लिए चुने गए प्रथम राउंड के फाइनलिस्ट को दिल्ली के प्रगति मैदान मंे आयोजित होने वाले टेक्सटाइल व इंटीरियर के अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर हेमेटेक्सटाइल व एम्बियंते इंडिया 2016 में ‘एक्सपीरियंस जोन’ नामक क्षेत्र में अपने नवीन व क्रिएटिव डिजाइन को प्रदर्शित करने का मौका दिया जाएगा। विभिन्न जगहों से आए प्रतिभागियों ने अपने-अपने डिजाइन जूरी के सामने प्रस्तुत किए, जूरी सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों के डिजाइन को देखते हुए उनकी प्रतिभा के आधार पर इसका चयन किया गया।

प्रतिभागियों का चयन करने के लिए तीन सदस्यों का जूरी पैनल बनाया गया था, जिसमें फैशन डिजाइनिंग काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुनील सेठी, मशहूर फोटोग्राफर रधु रॉय व गिल्ड ऑफ डिजाइन व ऑर्टिस्ट की प्रेसिडेंट लिपिका सूद द्वारा पहले राउंड के फाइनलिस्ट का चुनाव किया। यह अवार्ड ऐसे भारतीय कलाकार जो आर्केटेक्चर, गृह सज्जा से जुड़े हुए हों, उनकी प्रतिभा को पहचान दिए जाने की एक पहल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493