हैदराबाद : 2 बेटियों को जला खुद को किया आग के हवाले

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना वारंगल जिले में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों को जिंदा जलाकर खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना वारंगल जिले में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों को जिंदा जलाकर खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि स्टेशन घनपुर मंडल के पामुनूरु गांव के एक घर में श्रीनिवास (35) ने अपने दो बेटियों जिनकी उम्र सात और पांच साल थी, उन्हें आग के हवाले कर दिया।

इसके बाद श्रीनिवास को वारंगल शहर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके बीच हुए झगड़े के बाद उन्होंने बेटियों को जिंदा जलाया।

श्रीनिवास को कथित तौर पर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।

इस घटना से गांव में लोग हैरान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493