उप्र : चुनाव ड्यूटी में किसी नेता को सैल्यूट नहीं करेंगे पुलिसकर्मी

आईजी जोन भगत ने कहा, “आप लोग किसी पार्टी का खान-पान स्वीकार न करें।”

जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 16 मई की सुबह 7 बजे से शुरू होगी।

आईजी ने कहा कि पुलिसकर्मी सुबह छह बजे तक तैनाती वाले मतदान केंद्रों पर पहुंचने का प्रयास करें। चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी नेता को सैल्यूट नहीं करेंगे और न तो उनके समर्थकों से कोई सरोकार रखेंगे। पुलिसकर्मी वाट्स एप ग्रुप बनाकर अपना कार्य करें।

एलआईयू इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि 211 मतदान केंद्र के क्षेत्रीय पूर्व व वर्तमान प्रधानों से संपर्क साधकर मतदाता सूची सही कर लें। यदि कहीं भी मतदाता सूची को लेकर विवाद उत्पन्न होगा तो एलआईयू इंस्पेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों का मतदान केंद्रों के अंदर प्रवेश वर्जित रहेगा। कहीं भी किसी गडबड़ी की सूचना मिले तो वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम और सेक्टर मजिस्ट्रेट को संदेश भेजें, ताकि समय से कार्रवाई की जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493