तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, 16 की मौत

हैदराबाद, 15 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार रात को एक ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर में 16 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि हैदराबाद से लगभग 260 किलोमीटर दूर देगम गांव के पास इस दुर्घटना में दो अन्य भी घायल हो गए।

मृतकों में सात बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र एक से 12 वर्ष के बीच है। मृतकों में आठ एक ही परिवार के हैं।

हादसे में सात सीटर ऑटोरिक्शा के चालक की भी मौत हो गई।

मृतक महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के प्रवासी श्रमिक थे। वे ईंट भट्ठे में काम करते थे।

यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वे मंदिर जा रहे थे। राजमार्ग पर ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। ट्रक में निर्माणाधीन सामग्री थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑटो, ट्रक के नीचे आ गया।

इस हादसे में 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493