गृह मंत्रालय का अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी आनंद जोशी को हिरासत में ले लिया है। जोशी सीबीआई की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोपों में समन किए जाने के बाद लापता हो गए थे।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी आनंद जोशी को हिरासत में ले लिया है। जोशी सीबीआई की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोपों में समन किए जाने के बाद लापता हो गए थे।

सीबीआई के प्रवक्ता देवप्रीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, “हमने आनंद जोशी को हिरासत में ले लिया है और उनसे अब पूछताछ की जा रही है।”

सीबीआई ने इस महीने के प्रारंभ में जोशी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में मामला दर्ज किया था और पूछताछ के लिए पेश होने के लिए उन्हें समन जारी किया था। उसके बाद जोशी लापता हो गए थे। जोशी गृह मंत्रालय में एक अधीनस्थ सचिव हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि जोशी पर कई महीनों से नजर रखी जा रही थी, और इस बात की पुष्टि हो जाने के बाद सीबीआई को इसकी सूचना दी गई कि वह खास गैर सरकारी संगठनों का पक्ष लेने के लिए रिश्वत ले रहे हैं। जोशी हाल के दिनों में विदेशी नागरिक खंड में तैनात थे और विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) से संबंधित फाइलों तक उनकी पहुंच थी।

जोशी पर आरोप है कि वह भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त थे और एफसीआरए के तहत पंजीकृत ढेर सारे एनजीओ और सोशाइटियों को मनमाना तरीके से नोटिस भेजते थे।

जोशी ने कथित तौर पर इनमें से कुछ संगठनों से अवैध रिश्वत मांगी और रिश्वत ली थी।

वह कथित रूप से तीस्ता सीतलवाड के एनजीओ सबरंग ट्रस्ट से संबंधित उन फाइलों के पीछे भी थे, जो कुछ महीने पूर्व मंत्रालय से अचानक गायब हो गए थे। बाद में फाइलों का पता चल गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493