उपचुनाव : झारखंड में 2 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

रांची, 16 मई (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा की दो सीटों-गोड्डा एवं पनकी में सोमवार सुबह उपचुनाव का मतदान शुरू हो गया।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम तीन बजे तक चलेगा।

मतदान के शुरुआती दो घंटों में पनकी व गोड्डा में क्रमश: 17 व 14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, पनकी में 250 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनके लिए 1,700 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

वहीं, गोड्डा में 250 में से 80 बूथ को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनके लिए 1,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

गोड्डा सीट के लिए मैदान में 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमित मंडल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय यादव और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संजीव मारिक यादव प्रमुख हैं।

वहीं, पनकी विधानसभा सीट के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें झामुमो के कुशवाहा शशिभूषण मेहता, कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह और भाजपा के लाल सूरज शामिल हैं।

गोड्डा से भाजपा सांसद रघुनंदन मंडल और पनकी से कांग्रेस सांसद बिदेश सिंह का निधन हो जाने के चलते इन दोनों सीटों पर उपचुनाव जरूरी हो गया था।

नतीजों की घोषणा 19 मई को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493