आसाराम बापू के समर्थकों का पुलिस पर हमला, सात घायल

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। आसाराम बापू के समर्थकों द्वारा रात में पुलिस पर किए गए हमलों में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आसाराम बापू के समर्थकों के खिलाफ सोमवार को दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार आसाराम की रिहाई की मांग को लेकर करीब दो हजार लोगों ने रविवार की रात राजधानी के केंद्र में स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पर पत्थर फेंके जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से बताया कि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एक सोलह वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के मामले में 2013 में गिरफ्तार किए जाने के बाद से आसाराम जोधपुर जेल में बंद हैं। उन्होंने आरोप से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493