बेंगलुरू, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने मंगलवार को खुले आसमान में स्वदेशी तेजस हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) के प्रशिक्षण संस्करण को उड़ाया।
आईएएफ के प्रवक्ता विंग कमांडर अनुपम बनर्जी ने आईएएनएस को बताया, “एयर चीफ मार्शल अरूप ने विमान की क्षमताओं की जांच करने के लिए तेजस प्रशिक्षण विमान (पायलट वर्जन-6) को ग्रुप कैप्टन एम. रंगाचारी के साथ लगभग 30 मिनट तक उड़ाया और एचएएल हवाईअड्डे पर उसे सुरक्षित उतारा।”
राहा इस लड़ाकू विमान को उड़ाने वाले पहले आईएफ चीफ हैं। सरकार-संचालित एयरोनॉटिक्स डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने इसका विकास किया है और डिफेंस बेहेमोथ हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल) ने इसका निर्माण किया है।
वायुसेना प्रमुख ने कहा, “यह उड़ाने के लिए काफी अच्छा विमान है और यह हमारे अन्य विमानों के साथ शामिल हो सकता है।”
एचएएल के प्रवक्ता गोपाल सुतार ने आईएएनएस को बताया कि एयर चीफ मार्शल अरूप ने 30 मिनट की उड़ान के दौरान विमान की बहुमुखी प्रतिभा की जांच करने के लिए हवाई युद्धाभ्यास का आयोजन किया।
उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एस.बी.पी. सिन्हा ने सितंबर 2014 में तेजस को उड़ाया था।
चौथी पीढ़ी के विमान के रूप में तेजस 1,350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। यह फ्रेंच मिराज 2000, अमेरिकी एफ-16 और स्वीडिश ग्रिपेन सहित दुनिया के सबसे अच्छे लड़ाकू विमानों से बेहतर है।
dharmpath.com dharmpath