जम्मू एवं कश्मीर में पहाड़ों पर लगी आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर्स की मदद

जम्मू, 18 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में ‘माता वैष्णो देवी’ मंदिर के नजदीक त्रिकुटा की पहाड़ियों में लगी वनाग्नि को बुझाने के लिए बुधवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स की मदद ली गई।

पिछले दो दिनों से जल रही आग की लपटों पर काबू पाने के लिए अर्धसैनिक बलों और अग्निशमन सेवा की सहायता के लिए हेलीकॉप्टर्स की मदद ली गई।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जंगलों में आग फैल रही है, लेकिन ‘संभावना है कि कुछ घंटों में उस पर काबू पा लिया जाएगा। घबराने की कोई बात नहीं है।’

तीर्थयात्रियों को कटरा शहर से त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर ले जाने वाले हेलीकॉप्टरों को सावधानी के तौर पर, मंगलवार को माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493