भ्रष्टाचार में गिरफ्तार अधिकारी की सीबीआई हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निलंबित अवर सचिव आनंद जोशी की सीबीआई हिरासत यहां एक अदालत ने शुक्रवार को अतिरिक्त चार दिनों के लिए बढ़ा दी। जोशी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश अंजू बजाज चंदना ने जोशी से 24 मई तक पूछताछ करने की अनुमति सीबीआई को दे दी। इसके पहले जोशी की चार दिन की सीबीआई हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।

सीबीआई ने अदालत से कहा कि जोशी के घर से विभिन्न आधिकारिक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

एजेंसी ने कहा कि आरोपी का इन दस्तावेजों से आमना-सामना कराना है और उसकी कथित अचल संपत्तियों का पता लगाना है।

सीबीआई द्वारा समन किए जाने के बाद से जोशी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित अपने आवास से लापता हो गए थे। उन्हें 15 मई को पश्चिम दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

इसके पहले गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा था कि जोशी की पहुंच विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम से संबंधित फाइलों तक थी और उनपर कई महीनों से नजर रखी जा रही थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493