नीरज के एक रिश्तेदार ने बताया कि 92 वर्षीय कवि को रविवार सुबह सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। उन्हें राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में रखकर उनका इलाज शुरू कर दिया है।
कवि नीरज की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल जाना।
इससे पहले, शनिवार को भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह देते हुए छुट्टी दे दी थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन सही से पास न होने की शिकायत पर भर्ती किया गया था।
कवि नीरज ने ‘मेरा नाम जोकर’, ‘शर्मीली’, ‘प्रेम पुजारी’ व अन्य कई फिल्मों में गीत भी लिखे हैं। उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। फिलहाल चिकित्सक उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath