बेदी ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया, केजरीवाल ने बधाई दी

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी ने रविवार को कहा कि वह पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में संविधान की रक्षा करेंगी। उन्होंने इस पद के लिए भरोसा जताने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी ने रविवार को कहा कि वह पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में संविधान की रक्षा करेंगी। उन्होंने इस पद के लिए भरोसा जताने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेलमंत्री सुरेश प्रभु के अलावा कई अन्य लोगों ने बेदी को इस पद के लिए शुभकामनाएं दी।

बेदी ने ट्वीट किया, “यह उन सभी के लिए है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मुझे सिखाया, बड़ा किया, शिक्षित किया, मुझे समय दिया। धन्यवाद।”

उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की ओर इशरा करते हुए मीडिया से कहा, “किसी सरकार के हरेक विभाग को काम करना चाहिए।”

बेदी के मित्र और अब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बन चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “किरण दीदी को इस नई भूमिका के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

केजरीवाल और बेदी लोकपाल विधेयक के लिए चलाए गए आंदोलन में 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ थे। लेकिन केजरीवाल ने 2012 में आम आदमी पार्टी आप बना ली, जिसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए।

बेदी लंबे समय तक कहती रहीं कि वह राजनीति में नहीं आएंगी, लेकिन बाद में 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व वह भाजपा में शामिल हो गईं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।”

प्रभु ने भी एक ट्वीट के जरिए बेदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनने के लिए किरण बेदी को बधाई। पुलिस अधिकारी के रूप में किए गए महान कार्य को सभी याद करते हैं। शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493