बिहार में बारिश

पटना, 25 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में बुधवार को सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

इसके अलावे भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री, पूर्णिया का 23.4 तथा गया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गया का मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री, पटना का 34.4 डिग्री और पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 0.40 मिलीमीटर व भागलपुर में 5.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493